क्रिप्टो डेस्क: दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (ETH) आज करीब 5% की मजबूती के साथ 1,875 डॉलर पर कारोबार कर रही है। बीते 24 घंटों में इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 14 अरब डॉलर से ज्यादा रहा।
तेजी के पीछे की वजह
एथेरियम फाउंडेशन में हाल के बदलावों और नेटवर्क अपग्रेड्स को लेकर सकारात्मक खबरों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। साथ ही, अमेरिकी स्पॉट ईथर ETFs में भी शुद्ध निवेश दर्ज किया गया।
बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि एथेरियम में यह मजबूती अल्पकालिक भी हो सकती है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।